{"_id":"7f5c5edcf83a95b2c90d8b63473cb8d6","slug":"two-died-in-accidents-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की जान गई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो की टक्कर से युवक की मौत, साला घायल
लोनार थाना क्षेत्र में बावन रोड पर टेपाें की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान बहनोई की मौत हो गई वहीं साले की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, टेपों की तीन सवारियों के भी
चोट आई। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र बावन भेजा गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने टेपों को कब्जे में ले लिया।
हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर नहर पुल के पास बावन से हरदोई जा रहा टेंपो सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार चंद्रशेखर (23) पुत्र कन्हैयालाल निवासी भीखपुर थाना लोनार और उसका साला मोहित (22) पुत्र सुरेश चंद्र
निवासी सिविल लाइन शहर कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। यहां इलाज के दौरान चंद्रशेखर की मौत हो गई। वहीं मोहित को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना में बाइक से टकराने के बाद टेपों पलट गया। इससे टेपाें सवार कल्लू (45) पुत्र छोट्टा निवासी बावन थाना लोनार, जमील (45) पुत्र
बल्ली निवासी बावन और प्रेमपाल (50) पुत्र लल्लू निवासी मुजाहिदपुर थाना लोनार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्वास्थ्य केंद्र बावन ले जाया गया। इसके अलावा इस घटना में टेपों सवार कई अन्य सवारियां भी चुटहिल हुई। ये प्राथमिक
चिकित्सा के बाद घर चली गईं। टेंपो में दस से 12 सवारियां थीं। टेंपो चालक सोनू पुत्र रामऔतार फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पर कस्बा बावन चौकी प्रभारी रामलाल यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कार से कुचलने से बच्चे की मौत, एक घायल
कोतवाली क्षेत्र में एक कार ने सड़क किनारे जानवर चरा रहे बच्चों को रौंद दिया। इससे एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर घायल हो गया। चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। हरदोई-प्रताप नगर मार्ग पर सड़क किनारे जानवर चरा रहे ग्राम सुखई पुरवार निवासी सुदील के पुत्र सौरभ (8) और ओमप्रकाश के पुत्र विकास (12) को हरदोई की
ओर से जा रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने टक्कर मार दी। इससे सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सड़क हादसाें में चार घायल
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसाें में चार लोग घायल हो गए। हरपालपुर थाना क्षेत्र के सुगौआ निवासी विनय (25) पुत्र कल्लू और विवेक (25) पुत्र गुड्डू सड़क हादसे में घायल हो गए। इधर, शहर कोतवाली के इदरीशगंज निवासी शीबू अली (25) पुत्र इशरत अली और शहर कोतवाली क्षेत्र के खंजाची टोला निवासी रजत (25) पुत्र सत्यपाल भी हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।