{"_id":"85b86b2b90adc2f1ba8afcfc3d79bb57","slug":"two-community-went-brick-stone-11-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदाय में ईंट पत्थर चले, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो समुदाय में ईंट पत्थर चले, 11 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासिमपुर (हरदोई)। थाना क्षेत्र में एक गांव में नमाज के दौरान दो समुदाय में ईंट पत्थर चले। इससे 11 लोग घायल हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्र्राम काजीपुर में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी अंबिका और कृष्णा जायसवाल के बीच गांव की एक लड़की भगाने वाले युवक के वोट डालने पर विवाद है। उन दोनों के बीच विवाद बढ़ गया तो उनके समर्थक ईंट पत्थर चलाने लगे।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास ही धार्मिक स्थल है जिसमें एक समुदाय के लोग नमाज अदा करने जा रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर एक नमाजी को जा लगा। इससे वह उग्र हो गए और ईंट पत्थर चलाने लगे। इससे दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चले। इससे इस घटना में गांव निवासी सर्वेश, प्यारे, मोहर्रम अली, सोनम, नूरजहां, मनौव्वर, रहमान, रिजवान, आशिक अली, किस्मत अली घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र बेंहदर ले जाया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का शांत किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों से अभी तक तहरीर नहीं दी गई थी। इस कारण कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थानाध्यक्ष कासिमपुर परशुराम सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।