{"_id":"5945747d4f1c1b25468b462c","slug":"two-children-die-due-to-collapse-of-mound","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीला ढहने से दो बालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीला ढहने से दो बालकों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के गैहाई गांव में तालाब किनारे बने गड्ढे से मिट्टी खोद रहे दो बालकों के ऊपर टीला ढह गया। टीले के नीचे दबकर दोनों की मौत हो गई। काफी देर तक बालकों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को फिक्र हुई। परिजन खोजबीन करते हुए तालाब की तरफ पहुंचे तो टीला ढहा देख बच्चों के दबे होने की आशंका पर मिट्टी हटाना शुरू किया। कुछ देर बाद दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
पाली थानाक्षेत्र के गैहाई निवासी राम सागर का बेटा अनुज (10) शनिवार शाम करीब 5:30 बजे गांव के किनारे तालाब में डलिया लेकर मिट्टी भरने गया था। उसके साथ में पड़ोसी छोटे का बेटा विक्की (10) भी गया था। ग्रामीणों ने तालाब के किनारे एक ही स्थान से मिट्टी खोदी थी। इसके चलते यहां सुरंग जैसी बन गई थी। अनुज और विक्की गड्डे में घुसकर मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान ऊपर की मिट्टी ढह गई।
इससे दोनों मिट्टी के नीचे दब गए। करीब छह बजे तक अनुज व विक्की घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों को फिक्र हुई। परिजनों दोनों क ी खोजबीन करते हुए तालाब की तरफ पहुंचे। जहां पर ऊपर की मिट्टी ढही मिली। परिजनों को बच्चों के मिट्टी के नीचे दबे होने की आशंका हुई। शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में मिट्टी को हटाया। अनुज व विक्की मिट्टी के नीचे दबे मिले।
विज्ञापन
दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर एसओ संजय मौर्या गांव पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। बताया कि इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।