फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two brothers riding a bike were hit by a vehicle, one died and the other was referred to Lucknow.

Hardoi News: बाइक सवार भाइयों को किसी वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा लखनऊ रेफर

Thu, 12 Feb 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike were hit by a vehicle, one died and the other was referred to Lucknow.
फोटो-07- नूर। फाइल फोटो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज मार्ग पर बाइक सवार भाइयों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। घटना बुधवार देर शाम हुई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली क्षेत्र के भुड़वारा निवासी नूर (22) और शहनूर (27) सगे भाई हैं। दोनों भाई संडीला बेनीगंज स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। भाई दानिश ने बताया कि बुधवार शाम नूर और शहनूर बाइक से संडीला किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान संडीला-बेनीगंज मार्ग पर जामू के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों भाई सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने नूर को मृत घोषित कर दिया। शहनूर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। परिवार मेें पत्नी हुस्ना है। कोई संतान नहीं है। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से शिकायत लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।

फोटो-07- नूर। फाइल फोटो

फोटो-07- नूर। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed