{"_id":"5946c2ea4f1c1b49028b46b7","slug":"two-bikers-die-uncontrollable-bike-collided-with-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते से टकराकर बेकाबू हुई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते से टकराकर बेकाबू हुई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में मौजूद मृतकों के परिजन।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क ोतवाली क्षेत्र में शाहाबाद-पाली रोड पर रविवार को छेउंकनी कुंआ के निकट तेज रफ्तार बाइक से कुत्ता टकरा गया। इससे बेकाबू बाइक होकर बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई। जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे और पीलीभीत के रहने वाले थेे। वह पाली थानाक्षेत्र निवासी बहनोई के घर जा रहे थे। हादसे की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
पीलीभीत जिले के बीसलपुर थानाक्षेत्र के मवइया निवासी धर्मपाल की बेटी पाली थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी सर्वेश उर्फ पप्पू को ब्याही है। धर्मपाल का बेटा मुकेश (17) रविवार को बाइक से बहन के घर शिवपुरी आ रहा था। उसके साथ चचेरे भाई अजय (21) पुत्र मेवालाल व अमर सेन (20) पुत्र राम सिंह निवासी बीसलपुर, पीलीभीत भी थे। पाली रोड पर छेउंकनी कुआं के पास तेज रफ्तार बाइक के सामने एकाएक कुत्ता आ गया।
विज्ञापन
कुत्ते से टकराकर बेकाबू हुई और बाइक रोड किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चला रहे अजय को सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा मुकेश और अमर सेन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मुकेश ने भी दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर बहनोई पप्पू और उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।