फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two arrested for raping a student after calling her on the pretext of giving her a birthday party

Hardoi News: जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for raping a student after calling her on the pretext of giving her a birthday party
हरदोई। जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने कक्षा आठ की छात्रा के साथ दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया। घटना के 11 दिन बाद तक छात्रा घटना को छिपाए रही। उसके व्यवहार में परिवर्तन देख परिजनों ने पूछताछ की तो घटना का पता चला। शुक्रवार को छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी शख्स ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी पुत्री (12) कक्षा आठ की छात्रा है। उनके मकान के सामने हरपालपुर काेतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी रुस्तम और प्रियांशु किराये के कमरे में रहते हैं। आमने-सामने मकान होने के कारण छात्रा और आरोपियों के बीच सामान्य बातचीत होती रहती थी। पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त को छात्रा का जन्मदिन था।
विज्ञापन

30 अगस्त को रुस्तम और प्रियांशु ने छात्रा की दादी के फोन पर छात्रा से बात की। जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने बुलाया और वहां से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अपने दोस्त के खाली पड़े मकान में ले गए। छात्रा का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार को मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed