फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   twins brothers death in road accident at hardoi

सड़क हादसे में जुड़वां भाइयों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस तो बज उठे फोन, ये सच आया सामने

Sat, 20 Jul 2019 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Jul 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
twins brothers death in road accident at hardoi
हरदोई सड़क हादसे में जुड़वां भाइयों की मौत - फोटो : गूगल
हरदोई मे कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर तिलोइया गांव के पास शनिवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो जुड़वां भाइयों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों भाई चोरी करते थे और मौके से उनके पास से छह चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


जिस बाइक से हादसा हुआ, वह भी लखनऊ से चुराई गई थी। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सुबह साढ़े सात बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान सात मोबाइल फोन मिले। सुबह आठ बजे एक मोबाइल बजा तो पुलिसकर्मियों ने फोन करने वाले को युवकों की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन



 

फिर भी युवकों की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शवों को संडीला सीएचसी पहुंचा दिया। शाम पांच बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथेलिया निवासी राजेश सिंह की पत्नी ब्रजेश सीएचसी पहुंचीं और शिनाख्त अपने जुड़वां बेटों धीरेंद्र और हेमेंद्र (20) के रूप में की। ब्रजेश बेटों के पास मिले मोबाइल फोन और बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी।

उधर, संडीला कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात लखनऊ के आईआईएम चौराहे के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग से धर्मेंद्र पुत्र अमरनाथ, अजय पुत्र दस्सू और इंद्रपाल पुत्र खिलावन के मोबाइल फोन चोरी हुए थे। अजय की पत्नी गुड़िया का भी मोबाइल फोन, पायल और 1500 रुपये चोरी गए थे।

 

कोतवाल ने बताया कि चारों लोगों ने चोरी की सूचना यूपी 100 को शुक्रवार रात डेढ़ बजे दी थी। इसके अलावा आईआईएम रोड पर ही एक दूसरी निर्माणाधीन इमारत के राजमिस्त्री प्रेम सिंह पुत्र भोले और अर्जुन पुत्र प्रेम सिंह के मोबाइल फोन भी रात दो बजे चोरी हुए थे। शवों के पास से बरामद फोन इन्हीं पीड़ितों के हैं।

साथ ही जिस बाइक पर दोनों भाई सवार थे, उसको बृहस्पतिवार रात लखनऊ के दुबग्गा के पास स्थित पेट्रोल पंप से चुराई थी। बाइक मोहनलालगंज के रामविलास यादव की है। कोतवाली पुलिस ने देरशाम सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए। कोतवाल ने बताया कि एक मोबाइल फोन युवकों का खुद का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed