फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   truk arrested in hardoi

रास्ते में पकड़ा ट्रक, दफ्तर में खंगाली बाबुओं की मेज की दराजें

Sat, 26 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
truk arrested in hardoi
हरदोई में संभागीय परिवहन अधिकारी रामफेर द्विवेदी शनिवार को अचानक संडीला पहुंच गए और यात्री कर अधिकारी को मौके पर बुला लिया। रास्ते में आरटीओ ने ट्रक को टैक्स बकाये में पकड़ कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद शहर पहुंच एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। कहा कि कार्यालय में दलालों का दखल मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संडीला से आरटीओ लखनऊ रामफेर द्विवेदी उप संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे। यहां आरटीओ ने सभी पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया और लिपिकों की मेज खंगाली। आरटीओ ने पब्लिक विंडो का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी एसपी देव व आरआई विकास यादव से लंबित लाइसेंसों व वाहनों के टैक्स बकाये के बारे में जानकारी ली। कहा कि साल भर में कितने ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्यूवल किया गया, कितने वाहनों के पंजीकरण की फाइलें प्राप्त हुईं, इसकी विस्तृत सूचना मुहैया कराई जाए। आरटीओ ने लाइसेंस बनवाने व फोटो खिंचवाने के लिए लाइन में लगे आवेदकों की आईडी का मिलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed