फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   truck ruined young man, died

ट्रक की टक्कर से युवक की जान गई

Fri, 27 Jul 2018 11:56 PM IST
hardoi
hardoi Updated Fri, 27 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
truck ruined young man, died
उदयभान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संडीला रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार रात बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।  

विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला कटरा गंगारामपुर निवासी उदयभान सिंह (37) पुत्र राजेश सिंह गुरुवार रात साढ़े नौ बजे बाइक से संडीला रोड से घर जा रहा था। संडीला की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। सीएचसी में डॉ. संजय सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। उदयभान अपने करीबियों के नाम आवंटित शराब के ठेकों का काम संभालता था। उसकी पत्नी वंदना सिंह उन्नाव के कस्बा बांगरमऊ स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका है। एक पुत्री श्रेया सिंह (7) और पुत्र शौर्य सिंह (5) हैं। कोतवाली का प्रभार संभाल रहे विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक अर्जुन सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी जमरोही खुर्द थाना एट, जालौन को पकड़ लिया गया है। ट्रक संडीला से झांसी जा रहा था।  
विज्ञापन


पोस्टमार्टम को लेकर हुआ विवाद  
मृतक उदयभान के पिता राजेश सिंह मल्लावां नगर पालिका परिषद में वरिष्ठ लिपिक हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल, उनके प्रतिनिधि विशाल जायसवाल, भाजपा नेता राजेश पाठक, अधिशासी अधिकारी मुकेश निगम मौके पर पहुंच गए। जब पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया तो उदय के परिजन तैयार नहीं हुए। रात भर विवाद होता रहा। शुक्रवार सुबह माधौगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा भी मृतक के घर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली का प्रभार संभाल रहे विजय प्रताप से कहा कि जब परिजन नहीं चाहते तो फिर पोस्टमार्टम के लिए दबाव क्यों। पुलिस के समझाने पर परिजन तैयार हो गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed