{"_id":"6182c678a6e6d51f6e257799","slug":"truck-ruined-old-lady-hardoi-news-knp662129291","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला मंडी में ट्रक ने वृद्धा को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला मंडी में ट्रक ने वृद्धा को रौंदा, मौत
विज्ञापन
मोबाइल पर परिजनों को सूचना देता पति विजय बहादुर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पति के साथ हरीपुरवा स्थित घर जा रही महिला को गल्ला मंडी में ट्राला ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम रौरा निवासी विद्यावती (60) पति विजय बहादुर व बेटे नरायन के साथ हरीपुरवा गांव में किराये पर रहती थी। बुधवार सुबह वह पति के साथ सरकुलर रोड से मंडी होकर घर जा रही थी। मंडी में टिन शेड के पास एक चालक ने ट्राला बैक करते वक्त उसे रौंद दिया। सिर के ऊपर से पहिया निकलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। विजय बहादुर ने बताया कि वह दोनों मंडी में राशन एकत्र कर उसे बेचते थे। कोतवाल दीपक शुक्ला मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्राला को कब्जे में ले लिया।
अतिक्रमण पर डीएम ने दी थी हिदायत
डीएम अविनाश कुमार ने मंगलवार को मंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान मंडी में आड़े तिरछे ट्रक खड़े मिलने पर नाराजगी जताई थी और मंडी के अधिकारियों को ट्रक लोडिंग का समय निर्धारित कराने व निर्धारित समय पर ही मंडी में ट्रकों को प्रवेश दिए जाने का निर्देश दिया था।