फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck-dumper clashed in fog, truck driver dies

कोहरे में ट्रक-डंपर की भिड़े, ट्रक चालक की मौत

Mon, 07 Feb 2022 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Truck-dumper clashed in fog, truck driver dies
मल्लावां। हरदोई-उन्नाव बार्डर पर रविवार को देर रात कोहरे के चलते ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची मल्लावां पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर के चौबेपुर निवासी मोहम्मद अहमद (35) ट्रक चालक थे। रविवार को देर रात वह हरदोई से गैस सिलिंडर उतारकर उन्नाव जा रहेा थे। रास्ते में हरदोई-उन्नाव बॉर्डर पर सुल्तानपुर गांव के पास सामने आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने थाना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मल्लावां पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।
डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अहमद के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हादसा हुआ है। सूचना पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed