फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck collided with bike, youth died

Hardoi Accident: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, मचा कोहराम

Mon, 27 Mar 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with bike, youth died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पिहानी-हरदोई मार्ग पर ग्राम कुइयां के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद पिहानी-हरदोई रोड पर दोनों ओर कई किलोमीटर दूर तक जाम लग गया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव व वाहन हटवा कर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन


मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर कामी गांव निवासी गुड्डू अपने परिवार के साथ हरदोई में गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। वह आगे बाइक पर था, जबकि परिवार के अन्य लोग पीछे चौपहिया वाहन से आ रहे थे। कुइयां गांव के पास पिहानी की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और गुड्डू को कुचलते हुए निकल गया। गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आए परिजनों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया। एसआई अनिल सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed