फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck and dumper collide, both drivers killed

Hardoi News: ट्रक और डंपर की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत

Tue, 19 Sep 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Truck and dumper collide, both drivers killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नैरा मोड़ के पास गिट्टी भरे डंपर और सीमेंट की रेडीमेड दीवारों से लदे ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई, जबकि ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव सीएचसी कछौना पहुंचाए, जबकि घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। क्रेनों की मदद से सड़क पर पलटे दोनों वाहनों को हटवाया गया।

सुल्तानपुर जनपद के एटवा निवासी रामवीर (45) ट्रक चलाता था। सुल्तानपुर के ज्यूरा पट्टी निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (40) के साथ ट्रक पर सीमेंट की रेडीमेड दीवारें लादकर हरदोई जाने को निकला था। हरदोई लखनऊ मार्ग पर नैरा गांव के पास हरदोई की ओर से संडीला जा रहे गिट्टी भरे डंपर से ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत घर से उली निवासी रमजान (45) डंपर चला रहा था। घटना के बाद दोनों वाहन पलट गए और इनके चालक नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन की मदद से ट्रक और डंपर को हटवाकर नीचे दबे चालकों को निकालकर सीएचसी कछौना भेजा गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक का चालक दिनेश गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी दोनों चालकों के परिजनों को दे दी गई है।

इनसेट
निर्माणाधीन है सड़क फिर भी रफ्तार भरते हैं ओवरलोड वाहन

हरदोई-लखनऊ मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। गिट्टी लदा ट्रक निर्माण कार्य का ठेका लिए कंपनी से ही संबद्ध है। मार्ग निर्माणाधीन होने के कारण आवागमन बाधित रहता है, लेकिन फिर भी भारी वाहन न सिर्फ रफ्तार भरते हैं बल्कि ओवरलोड भी रहते हैं। मामला सड़क निर्माण से जुड़ा होने के कारण परिवहन विभाग के जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed