फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Troubled youth committed suicide

बीमारी से परेशान युवक ने खुदकुशी की

Sun, 20 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Troubled youth committed suicide
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के धना रामपुर गांव में बीमारी सेे परेशान युवक ने शनिवार की देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। खेत मेें पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के धना रामपुर गांव निवासी अमर प्रताप (24) सहारनपुर में मजदूरी करता था। शनिवार की देर शाम उसने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह खेत में उसका शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह एक वर्ष पूर्व सहारनपुर में काम करते समय करंट लगने से छत से गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से वह बीमार रहता था। काफी इलाज के बाद आराम नहीं मिला रहा था, जिससे परेशान होकर होकर जान दे दी। मृतक का एक पांच वर्ष का बेटा अंश है।
पत्नी पूनम पहले ही छोड़कर अपने मायके चली गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed