फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Troubled husband dies ahead of train, death

मायके जाने से क्षुब्ध पति ट्रेन के आगे कूदा, मौत

Sat, 12 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 12 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Troubled husband dies ahead of train, death
ट्रेन की चपेट में आया यात्री - फोटो : प्रत‌िकात्मक

बघौली। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने शनिवार देर शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से पूछाताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के बिक्टोरियागंज मजरा रसूलपूर निवासी मंगू (35) शराब पीने का लती था। करीब दो माह पूर्व मंगू ने अपने हिस्से का एक बीघा खेत बेच दिया। उसने 60 हजार रुपये पत्नी गुड़्डी को दिए थे। और सारा रुपया उसने शराब पीने में गवां दिया था।
विज्ञापन


10 दिन पूर्व उसने पत्नी से 60 हजार रुपये मांगे थे। पत्नी ने पैसे देने से इनकार किया था। इसके  बाद मंगू ने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई कर दी थी। पिटाई से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद से मंगू काफी परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम 4 बजे उसने गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने उसे ट्रेन के आगे कू दते देखा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थी।


परिजन भी मौके पर आ गए। मृतक के पिता ने बताया पत्नी के मायके जाने से आहत होकर उसने जान दी है। मृतक के एक पुत्र अभिषेक और चार पुत्रियां है । पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ जटाशंकर सिंह ने बताया मामले की जांच कर आगे  की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed