{"_id":"649b2c999231b4799a01350b","slug":"troubled-by-the-arrival-of-wife-from-maternal-home-the-young-man-gave-his-life-hardoi-news-c-12-1-308103-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Suicide: मायके से पत्नी के न आने से परेशान युवक ने दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Suicide: मायके से पत्नी के न आने से परेशान युवक ने दी जान, मचा कोहराम
Wed, 28 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में सोमवार रात एक युवक ने कमरे की छत में पंखा के कुंडा में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया कि युवक पत्नी के मायके से न आने के कारण परेशान रहता था।
विज्ञापन
शेखपुर गांव निवासी विक्रम सिंह (32) ने सोमवार की रात अपनी पत्नी की साड़ी से छत में लगे पंखा के कुंडा में सांडी का फंदा लगाकर जान दे दी।
मंगलवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तब, मां मिथिलेश ने जाकर देखा। विक्रम का शव फंदे लटकता पाया। मृतक की मां मिथिलेश ने बताया कि उसकी बहू सुनीता करीब आठ माह से मायके में है। विक्रम कई बार ससुराल विदा कराने गया लेकिन मायके वालों ने विदा नहीं किया। मृतक के एक पुत्र भी है। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन