{"_id":"68a4bb1354addc487f01b659","slug":"troubled-by-his-wife-not-returning-from-her-parents-home-a-young-man-hanged-himself-hardoi-news-c-213-1-hra1006-136040-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मायके से पत्नी के न आने से परेशान युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मायके से पत्नी के न आने से परेशान युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना रामपुर गांव में सोमवार शाम एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव देखकर बदहवास हो गए।
रामपुर निवासी राहुल मिश्रा (32) दिल्ली की कपड़ा फैक्टरी में काम करते थे। 12 अगस्त को वह दिल्ली से गांव आए थे। उनके बड़े भाई बबलू मिश्रा ने बताया कि पिछले तीन सालों से उनकी पत्नी सेमरा चौराहा स्थित अपने मायके में ही रहती हैं। इस वजह से वह परेशान रहते थे। वह शराब के आदी थे। वह गांव के मकान में अकेले रहते थे। सोमवार दोपहर माधौंगज थाना क्षेत्र के हरिचंदापुर निवासी मामा रमेश बबलू के घर आए। शाम के समय जब उन्हें राहुल नहीं दिखे तो वह उनके मकान की ओर गए। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था।
रमेश ने राहुल को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह पड़ोसी की छत से मकान के अंदर घुसे वहां कमरे में राहुल का शव गमछे के फंदे से लटका देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव नीचे उतारा। राहुल की कोई संतान नहीं है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह सेंगर ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।