{"_id":"596908884f1c1bbc448b46a2","slug":"tricycle-tears-of-joy-of-nirvana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइ साइकिल पाकर निशक्त के छलके खुशी के आंसू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइ साइकिल पाकर निशक्त के छलके खुशी के आंसू
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
हसन मियां को ट्राइसाइकिल देते जिला दिव्यांग जन सशक्कतीरण अधिकारी हर्ष मवार।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मुख्यमंत्री को ट्वीट करने के बाद एक निशक्त को ट्राइ साइकिल भेंट की गई। बुधवार को मुस्लिम समाज के निशक्त ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर ट्राइ साइकिल दिलाने की फरियाद की थी। सीएम ने जिलाधिकारी को तुरंत निशक्त की मदद के लिए आदेश दिया। जिसके बाद शुक्रवार सुबह उसे ट्राइसाइकिल दे दी गई। ट्राइसाइकिल पाकर निशक्त की आंखों में आंसू छलक आए।
विज्ञापन
पिहानी के मुरीदखानी निवासी हसन मियां पुत्र हसन रजा चार वर्ष पूर्व दिमागी बुखार के चलते दोनो पैर से विकलांग हो गए थे। घर पर पत्नी, तीन पुत्र व दो बेटियां है। वह दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। विकलांग होने के बाद परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
इस पर हसन मियां के करीबी शोएब जैदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर ट्राइसाइकिल दिलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना को ट्वीट किया। फिर क्या था अधिकारी हसन मियां की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया है। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि ट्वीट करने वाले व्यक्ति ने हसन मियां का पता नहीं लिखा था, जिससे हसन मियां को ढूंढने में दिक्कत आ रही थी। शुक्रवार की सुबह उन्होंने हसन मियां को ट्राइसाइकिल दे दी। ट्राइसाइकिल मिलने के बाद हसन मियां की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।