{"_id":"62014eae5284a9091e734b59","slug":"treating-accidents-giving-transformers-kept-in-the-open-hardoi-news-knp679381577","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को दावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/पाली। नगर में बिना जाली के खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से कई मवेशियों की जान जा चुकी है। वहीं, जगह-जगह काफी नीचे तक झूल रही बिजली से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
जब भी कोई घटना होती है और लोग हंगामा करते हैं, तो विभागीय अफसर मुआवजा देकर मामला रफा-दफा कर देते हैं,। लेकिन ट्रांसफार्मरों के आसपास न तो जाली लगवाने की फुर्सत है और न ही लाइन को सही कराया जाता है।
पाली नगर के मोहल्ला पटिया नेम, शेखसराय, ईदगाह रोड, बरगद चौराहा, भगवंतपुर, अहमदपुर रोड पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं। इसके आसपास जाली का घेरा नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके आसपास छुट्टा पशुओं के साथ ही लोग भी गुजरते रहते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खासकर बच्चों के चपेट में आने की आशंका रहती है।
भगवंतपुर स्थित विद्युत उप केंद्र पाली से चंद कदम दूर रामलीला मैदान में एक ट्रांसफार्मर रखा है। जिसकी जाली दोनों तरफ से खुली है। मोहल्ला शेखसराय अहमदपुर रोड पर खुले में ट्रांसफार्मर रखा हुआ है।
ट्रांसफार्मर के निकट खुले तारों का जाल फैला है। कई बार स्थानीय लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। पटियानीम स्थित सेठ बाबूराम भारती इंटर कॉलेज के पास खुले में एक ट्रांसफार्मर रखा है। कुछ दिन पूर्व इसकी चपेट में आ जाने से एक बैल की मौत हो गई थी।
आए दिन मवेशी इसकी चपेट में आ रहे हैं। मोहल्ला शेखसराय स्थित ईदगाह के बाहर एक ट्रांसफार्मर खुले में लगा है। खुले तार जमीन को छू रहे हैं। यदि किसी से जरा सी चूक हो जाए तो कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है।
बरगद तिराहा शानू इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के सामने एक ट्रांसफार्मर दो खंभों के सहारे खुले में रखा है। जिसके तार जमीन को छू रहे हैं, कई मवेशी इसकी चपेट में आकर दम तोड़ चुके है।
राजवीर सिंह का कहना है कि नगर में कई ट्रांसफार्मर हैं, अधिकतर ट्रांसफार्मर में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। शिव पांडेय, रसीद खां राम नरेश का कहना है कि खुले में रखे ट्रांसफार्मर लोगों व मवेशियों के लिए जानलेवा बन रहे हैं।
हादसों के बाद विभागीय अफसरों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन वह इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
एस्टीमेट गया है। विभाग में एक योजना चल रही है। उसके तहत मार्च तक खुले में जो भी ट्रांसफार्मर रखे हैं, उनमें जाली लगवा दी जाएगी।
- किशनपाल, अवर अभियंता