फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   travellers number decrease in railway and buses

रेलवे और रोडवेज में भी घटी यात्रियों की संख्या

Sun, 10 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
travellers number decrease in railway and buses
रोडवेज बस स्टेशन पर शनिवार की शाम स्टेशन पर मौजूद यात्री। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। अयोध्या प्रकरण पर आए फैसले के मद्देनजर शनिवार को रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर भी सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने अपनी यात्राएं टाल दीं। रेलवे व रोडवेज के अधिकारियों ने परिवहन सेवा पर इसका कोई खास फर्क न पड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम ही फैसला आने की खबर सामने आ गई थी। शनिवार को इसका सीधा असर ट्रेन व बसों पर भी देखने को मिला। शनिवार को रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टेशन समेत प्राइवेट बस अड्डों पर भी आम दिनों की अपेक्षा कम लोग नजर आए। रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार आम दिनों में औसत छह से साढ़े छह हजार लोग यात्रा करते हैं, जबकि शनिवार शाम तक यात्रियों की संख्या में लगभग 20 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। रोडवेज बसों से भी करीब 10-15 प्रतिशत तक कम लोगों ने यात्रा की।
विज्ञापन

प्रतिदिन 15 हजार लोग यात्रा करते हैं, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा लगभग 13 हजार रहा। रोडवेज के एआरएम आरबी यादव ने बताया कि सामान्य दिनों की तरह ही बसों का संचालन सुचारु रूप से किया गया। दैनिक यात्रियों की संख्या का आंकड़ा रविवार को स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में धान की आवक तेज हो गई है। आम दिनों में जहां शहर मंडी में धान की आवक 23 से 25 हजार क्विंटल दर्ज की जा रही है। वहीं अयोध्या पर शनिवार को फैसला आने के बाद मंडी में कम किसान ही उपज देने आए। बाजार आने के बजाए लोगों ने घर पर बैठकर फैसला सुना। मंडी सचिव बब्लू लाल ने बताया कि मंडी शनिवार को भी खुली थी। कुछ ही किसान आए, जिसने व्यापारियों व केंद्रों पर खरीद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed