{"_id":"6161c8768ebc3e05d25c046e","slug":"transformers-will-increase-capacity-shabby-wires-will-be-replaced-hardoi-news-knp6573176150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवैम्पड कार्ययोजना में जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवैम्पड कार्ययोजना में जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विद्युत वितरण व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन सभागार में सांसद जय प्रकाश की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। रिवैंप (ढांचागत सुधार) योजना के तहत कार्ययोजना में जनप्रतिनिधियों के सुझाव, प्रस्ताव शामिल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मीटर रीडिंग, मीटर व बिल संबंधी शिकायतें दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
सांसद ग्रामीण अंचलों के उपकेंद्रों पर लोड अधिक है, लाइनें जर्जर हैं, इन समस्याओं को दूर किया जाए। स्कूल व आबादी के ऊपर से गुजरी लाइनों को शिफ्ट कराया जाए। बैठक में सांसद अशोक राव, विधायक माधवेेंद्र प्रताप सिंह रानू समेत जनप्रतिनिधियों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलने, मीटर रीडिंग कंपनी द्वारा गलत बिल जनरेट करने, बिल संशोधन में परेशानी समेत अन्य मुद्दे भी उठाए। जनप्रतिनिधियों ने कई जगह विद्युतीकरण न होने व ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के प्रस्ताव भी दिए।
डीएम अविनाश कुमार ने अधिकारियों से विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना में जनप्रतिनिधियों के सुझाव व प्रस्ताव भी शामिल किए जाएं। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को बिल संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा ने बताया कि नए उपकेंद्र लगाने की दिशा में काम शुरू कराया गया है। अधिकांश उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। मशीनों भी बदलवाई जा रही हैं। उपकेंद्र में ट्रांसफार्मरों के साथ आवश्यकता के अनुरूप क्षमता बढ़ाई जा रही है। बताया कि अगले सप्ताह रिवैंप योजना की कार्ययोजना भी तैयार कर ली जाएगी। इस मौके पर शाहाबाद विधायक के प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा, संडीला विधायक प्रतिनिधि सीपी सिंह, रजनीश त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता ओपी पाल, एके सिंह, सरीन अग्रवाल व एसडीओ आदित्य यादव आदि मौजूद रहे।
विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बैठक में उपकेंद्रों पर संविदा कर्मियों की कंपनी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि हर उपकेंद्र पर अधिक संख्या में लोगों की तैनाती दिखा कर भुगतान निकाला जा रहा है, लेकिन काम नाम मात्र के कर्मचारी ही कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि सवायजपुर उपकेंद्र में तैनात कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने के नाम पर वसूली की जा रही है। अधिकारियों ने लाइनमैन को हटाए जाने की बात कही।
उन्होंने स्मार्ट मीटर में गलत रीडिंग का मुद्दा भी उठाया। कहा कि स्मार्ट मीटर तेज रफ्तार से रीडिंग दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने समय पर लोगों को बिल न मिलने का मामला भी उठाया। कहा कि लोगों के पास एक साथ कई महीनों के बिल भेजे जा रहे हैं।