फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Transformer burnt in flames, power cut for 17 hours

Hardoi News: धू- धू कर जला ट्रांसफार्मर,17 घंटे बिजली गुल

Thu, 23 May 2024 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt in flames, power cut for 17 hours
शाहाबाद। नगर में महुआटोला चुंगी के पास रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। घटना की जानकारी पर दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से 17 घंटे बिजली गुल रही, इससे उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात 10 बजे महुआ टोला के पास रखा ट्रांसफार्मर अचानक धू-धूकर जलने लगा, इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर आग शांत नहीं हुई। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

महुआटोला के 400 केवीए के ट्रांसफार्मर के जलने से क्षेत्र की बिजली 17 घंटे से बंद है, जिससे साढ़े चार सौ उपभोक्ता प्रभावित हैं। जेई संतोष कुमार ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लगी थी, जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed