{"_id":"3a0f0c4a5c1da927d5c84327e419caf1","slug":"trainee-teachers-had-camped-on-the-bsa-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु टीचरों ने बीएसए कार्यालय पर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु टीचरों ने बीएसए कार्यालय पर डाला डेरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी स्थायी नियुक्ति न
विज्ञापन
होने पर शनिवार को प्रशिक्षु टीचरों ने बीएसए कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन
किया। इसके चलते बीएसए कार्यालय के गेट के पास से लौट गए। प्रशिक्षु टीचरों
ने नियुक्ति न मिलने पर 19 से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि परिषदीय विद्यालयों में टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों की प्रशिक्षु टीचर के रूप में नियुक्ति की गई थी। उनको तीन माह का क्रियात्मक और तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण कराया गया। इसके बाद परीक्षा हुई जिसका रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी स्थायी नियुक्ति नहीं दी गई है। इस पर शनिवार को भारी संख्या में प्रशिक्षु टीचर बीएसए
कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनका कहना था कि शिक्षा सचिव की ओर से सभी बीएसए को पत्र जारी कर 25 अक्तूबर तक विज्ञप्ति जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी जिले में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। कहा कि अगर 19 अक्तूबर तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न हुई तो वह कार्यालय पर क्रमिक
अनशन शुरू करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान बीएसए कार्यालय पहुंचे मगर चैनल गेट तक प्रशिक्षु टीचरों के बैठे होने से लौट गए। प्रशिक्षु टीचरों ने आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी समस्या भी नहीं सुनी। कहा कि वह नियुक्ति पाने के लिए हर स्तर तक संघर्ष करेंगे। इस मौके पर भारी संख्या में प्रशिक्षु टीचर मौजूद रहे।