फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   traders strike on 15 dec

ऑनलाइन व्यापार के विरोध में 15 दिसंबर को रहेगी बंदी

Sat, 14 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
traders strike on 15 dec
हरदोई। ऑनलाइन व्यापार के विरोध में 15 दिसंबर को व्यापारी बंदी रखेंगे। सरकुलर रोड स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में उप्र उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आनलाइन ट्रेडिंग से सभी प्रकार के व्यापार में गिरावट आ रही है। व्यापारियों को कर्मचारियों की छटनी करनी पड़ रही है। इससे बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है। हालात यहां तक खराब हो गए हैं कि कई व्यापारियों को दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं। देश की आर्थिक व्यवस्था में व्यापारियों की बड़ी भूमिका रहती है।
विज्ञापन

व्यापारी विभिन्न प्रकार के टैक्स देकर अर्थ व्यवस्था को मजबूत करते हैं। इसके बावजूद ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके विरोध में 15 दिसंबर को व्यापारियों ने दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष पवन जैन ने समस्त व्यापारियों से एकजुटता की अपील की है। बंदी के दिन दोपहर एक बजे जिंदपीर खैराहे पर ऑनलाइन व्यापार का पुतला भी फूंका जाएगा। इस मौके पर अजय गुप्ता, पवन अग्रवाल, राजीव गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, अशोक बंसल, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed