फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traders hope for relief from two-slab GST

Hardoi News: दो स्लैब वाली जीएसटी से व्यापारियों को राहत की उम्मीद जगी

Sun, 24 Aug 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Traders hope for relief from two-slab GST
हरदोई। जीएसटी प्रणाली में बदलाव की मंजूरी ने व्यापारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। अभी तक चार प्रकार से जीएसटी भर रहे व्यापारियों को जल्द ही सिर्फ दो स्लैब से जीएसटी देनी पड़ेगी। इससे व्यापार को तो गति मिलेगी ही व्यापारियों को भी टैक्स का अनुपालन करना आसान होगा। व्यापारी संगठनों ने दो स्लैब जीएसटी का लाभ मिलने से आम जनमानस को भी फायदा मिलने की बात कही है और इस फैसले पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को जीएसटी में बदलाव की बात कहकर आम जनता और व्यापारियों को राहत दी है। दीपावली तक जीएसटी के पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत की संख्या को घटाकर दो पांच और 18 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया। इस फैसले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स जीओएम की बैठक में भी मंजूरी मिल गई। नए जीएसटी स्ट्रक्चर में दो दरें-मेरिट और स्टैंडर्ड होंगी। मेरिट में शामिल वस्तुओं और सेवाओं पर पांच प्रतिशत का टैक्स लगेगा।
विज्ञापन

वहीं, स्टैंडर्ड में शामिल वस्तुओं और सेवाओं पर 18 प्रतिशत का टैक्स लगेगा। इसके अलावा, सिन गुड्स पर 40 प्रतिशत टैक्स का भी प्रावधान है। इसमें तंबाकू, सॉफ्ट ड्रिंक्स, फास्ट फूड और अन्य प्रकार के उत्पाद शामिल हैं। दो स्लैब वाली जीएसटी को मंजूरी मिलने पर व्यापारी संगठनों ने काफी खुशी व्यक्त की है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार और व्यापारियाें को राहत मिली है। साथ ही आम जनता को भी इससे काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले व्यापारी संगठन के पदाधिकारी


-केंद्र जीएसटी की दरें 28 व 12 को समाप्त कर पांच और 18 प्रतिशत करने जा रहा है। सभी दैनिक उपभोग की वस्तुएं पांच या शून्य की दर में रखना चाहिए। हर स्टेप प्वाइंट विंडों पर टैक्स गलत है। सरकार ने दो स्लैब जीएसटी को मंजूरी देकर काफी राहत दी है। सरकार का यह कदम सराहनीय है। -विभू गुप्ता, युवा प्रदेश मंत्री, व्यापार मंडल, हरदोई



-प्रधानमंत्री ने दीपावली के पहले जीएसटी की दरों में बदलाव करके आम जनता को तोहफा दिए जाने का ऐलान किया है। जीएसटी दरों में सरकार के द्वारा बदलाव किए जाने से आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलने की आशा है। वर्तमान में जीएसटी की दर काफी ज्यादा है, इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। -पवन जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन



-जीएसटी के स्लैब कम होने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की खरीदारी की क्षमता बढ़ेगी। इसका लाभ व्यापारियों को भी मिलेगा और महिलाओं को भी रसोई व घर खर्च चलाने में आसानी होगी। इससे दैनिक उपभोग की वस्तुएं सस्ती हाेंगी और इसका फायदा आम जनता को मिलेगा। -गौरी सिंह गौर, जिलाध्यक्ष महिला इकाई, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, हरदोई




-जीएसटी की दरों में कमी होने से महंगाई कम होगी। दैनिक उपभोग की वस्तुएं सस्ती होंगी। इसका लाभ सभी वर्गों को होगा और बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी। छोटी से लेकर बड़ी वस्तुओं की खपत में भी काफी अंतर आएगा। -अब्बाद हुसैन, जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed