फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traders blew out procession PM's effigy

व्यापारियों ने जुलूस निकाल फूंका पीएम का पुतला

Tue, 05 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 05 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Traders blew out procession PM's effigy
पुतला फूंकते सराफा व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला
हरदोई। एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल को उद्योग व्यापार मंडल ने समर्थन देते हुआ सोमवार को बंदी का एलान किया था। इसी के चलते दुकानों के शटर गिरे रहे। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और बाइक से जुलूस निकाला। व्यापारी संगठनों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। टोलियां बनाकर दुकानें भी बंद कराईं। बंदी से सोमवार को जनमानस पूरी तरह से प्रभावित दिखा। इस एक दिन की बंदी में दो अरब से अधिक का व्यवसाय ठप होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
समय करीब 11 बजे। रेलवेगंज में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। वहीं, कुछ अपनी दुकानों के बाहर चबूतरों पर बैठ प्रदर्शन का जायजा ही लेते दिखे। इधर, 13 सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित, सराफा कमेटी अध्यक्ष अनिल महेंद्रा, अजय कुमार  टंडन, राजन द्विवेदी, विभु गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी, रजनीश गुप्ता, राजेश गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सुधीर कुमार, नीरज कपूर, प्रदीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
समय करीब 12 बजे। स्थान बड़ा चौराहा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले पदाधिकारियों व व्यापारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी भी की। जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा पर एक प्रतिशत उत्पाद कर लागू कर व्यापारियों की कमर तोड़ने का काम किया है। जिसे व्यापार मंडल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला प्रभारी अब्बाद हुसैन, शिवसेवक गुप्त, अंबरीष गुप्ता, श्याम मोहन गुप्ता, सोमेश्वर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डा. खुनखुन, मनीष सिंह, लल्ला राजपूत आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें रहीं सूनी, गिरे रहे शटर
सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक शहर का हर मार्ग एक जैसा ही प्रतीत हुआ। सूनी सड़कें और दुकानों के शटर गिरे रहे। मोटरसाइकिलों से व्यापारियों के झुंड गुजरते रहे। दोपहर के बाद दुकानदारों ने बगावत शुरू कर दुकानें खोल दीं। औसतन अगर कहा जाए कि बंदी सफल रही तो गलत न होगा। सराफा कमेटी के पदाधिकारी भी टोलियां बनाकर शहर के मार्गों पर निकले। इस मौके पर सराफा कमेटी अध्यक्ष अनिल महेंद्रा, संतोष टंडन, भोला मिगलानी, सुधीर सोनी, राजेश अग्रवाल, राजेश वर्मा, ज्ञानू स्वर्णकार, रानू मेहरोत्रा, संदीप रस्तोगी, नीरज कपूर, दीपक कपूर, दीपक मेहरोत्रा, राजू वर्मा, अजय वर्मा, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed