फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tractor - trolley turnaround , one death , 4 injured

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 4 घायल

Sat, 27 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 27 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor - trolley turnaround , one death , 4 injured

हरियावां थाना क्षेत्र में पिहानी-हरदोई मार्ग पर

विज्ञापन
स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इससे उस पर सवार एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के पिहानी-हरदोई मार्ग पर उचवल के पास गुरुवार की देर रात पिहानी से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उस पर सवार रामकुमार (30) पुत्र छत्तर निवासी फतियापुर हरियावंा की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दिनेश (35) पुत्र श्रीकृष्ण, अजीत (25) पुत्र गया प्रसाद, वीरेश (18) पुत्र सुरेश और सरोज (25) पुत्र जसवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने से मृतक के परिजनों ने कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रामकुमार के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed