{"_id":"5b5f56074f1c1b54638b5838","slug":"tractor-ruined-bycycle-rider-kanwariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार कांवरिया को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार कांवरिया को ट्रैक्टर ने रौंदा
hardoi
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
मल्लावां में चिकित्सालय में मौजूद परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से भाई के साथ कांवर भरने जा रहे किशोर को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरिया भवानीपुर निवासी अजीत कुमार (14) पुत्र रामसिंह अपने भाई विजय कुमार (17) के साथ रविवार रात साइकिल से कंावर भरने मेहंदीघाट जा रहा था। मल्लावां मेहंदीघाट रोड पर रात करीब नौ बजे मगरहा गांव के आगे डीजे लदे ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई विजय बाल-बाल बच गया। प्रभारी कोतवाल विजयप्रताप फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में कांवरिया घायल
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर निवासी रितेश (15) पुत्र शिवकुमार यादव रविवार रात को गंगा से कांवर भरने पैदल जा रहा था। तेजीपुर गांव के निकट रात करीब 10 बजे वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल हो सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन