{"_id":"6818f39201de64a3dc0c2701","slug":"tractor-overturned-after-the-steering-slipped-out-of-hand-driver-died-after-being-crushed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130785-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्टेयरिंग हाथ से छूटने पर ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्टेयरिंग हाथ से छूटने पर ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
पिहानी। हाथ से स्टेयरिंग छूट जाने के कारण अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे ही दबकर चालक की मौत हो गई।
मझिला थाना क्षेत्र के सड़वापुर परसई निवासी आत्माराम (40) खेती करते थे। तीन माह पहले ही उन्होंने कृषि कार्याें के लिए ट्रैक्टर खरीदा था। रविवार देर शाम वह ट्रैक्टर से अपना खेत जोत रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके हाथ से स्टेयरिंग छूट गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। आत्माराम भी इसी के नीचे दब गए।
खेत में मौजूद अन्य लोगों ने ट्रैक्टर सीधा कर नीचे दबे आत्माराम को बाहर निकाला और सीएचसी पिहानी ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी किरन, दो पुत्रियां और एक पुत्र बदहवास हो गए।