{"_id":"47017c5c8adab66f722a4a49086c7b78","slug":"tractor-crushed-the-student-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला, मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में विद्यालय के गेट पर एक छात्र को
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी
होने पर परिजनाें में कोहराम मच गया। परिजनों ने टीचरों पर लापरवाही बरतने
का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेजीपुर निवासी सुरेश कुमार का 11 वर्षीय पुत्र अमित गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्रा था। वह शनिवार को प्रतिदिन की भांति स्कूल गया था। वह शनिवार की सुबह करीब नौ बजे विद्यालय के बाहर सड़क किनारे पर सो रहा था।
तभी गांव निवासी मोनू पुत्र बृजेश ट्रैक्टर लेकर वहां से निकला, जिससे छात्र उसकी चपेट में गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
सुरेश ने स्कूल के टीचरों पर आरोप लगाते पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत बीईओ राम किशुन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।