फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tppebaji busy preparing for the wedding couple

टप्पेबाजों ने शादी की तैयारी में लगे दो को बनाया निशाना

Thu, 03 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 03 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tppebaji busy preparing for the wedding couple

शाहाबाद (हरदोई)। अलग-अलग स्थानों पर टप्पेबाजों ने बुधवार को लोगों को निशाना बनाया।  बैंक में करेंसी के नाम पर कोटेदार से 16 हजार रुपये उड़ाए तो शाहाबाद में साइकिल में टंगा जेवरों से भरा झोला पार कर दिया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में बुधवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र के खेरियास निवासी कोटेदार राजेंद्र सिंह नई करेंसी लेने  आए थे। वह बैंक प्रबंधक के कमरे में बैठे थे। तभी वहां एक युवक आया और उसने करेंसी के लिए फार्म भरवाए।
विज्ञापन


राजेंद्र ने खाते से 16 हजार रुपये निकालने का फार्म भरकर उस युवक को दिया। उसने जल्द ही 16 हजार की करेंसी देने का भरोसा दिया। काफी देर तक युवक के न लौटने पर राजेंद्र ने बैंक कर्मियों से पूछताछ की। बैंककर्मियों ने संबंधित युवक के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। यह सुन राजेंद्र सिंह के होश उड़ गए।  बैंक में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी सुजीत दुबे ने बताया कि कोटेदार ने बगैर जानकारी के रुपये दे दिया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राकेश चंद्र ने बताया कि वह विभागीय कार्य से बाहर है। वापस आने पर मामले की जानकारी कर कार्रवाई करेंगे। उधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में थाना पचदेवरा के ग्राम खेरिया हरिश्चंद घर में रखे पुराने जेवर साफ करा कर लौट रहे थे। जा रहे थे। ास्ते में वासितनगर मार्ग पर स्थित दुकान के सामने साइकिल खड़ी कर टार्च खरीदने लगे। इसी बीच एक टप्पेबाज झोला सहित उनकी साइकिल लेकर भआग निकला। उन्होंने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed