{"_id":"b5555a7d0e34fe36d6ff4d342ebb2a48","slug":"today-the-vice-president-shall-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे उपराष्ट्रपति, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे उपराष्ट्रपति, तैयारी पूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी गुरुवार को जिले में रहेंगे। वह सांसद नरेश
विज्ञापन
अग्रवाल के जन्म दिन पर आयोजित कौमी एकता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि
संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर बुधवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं।
आईजी जोन ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
राजकीय इंटर कालेज में सांसद नरेश अग्रवाल के जन्म दिवस पर आयोजित कौमी एकता सम्मेलन में उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के साथ ही राज्यपाल राम नाईक, सपा राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामगोपाल यादव, मंत्री अवधेश प्रसाद व अरविंद सिंह गोप तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को
आईजी जोन जकी अहमद जिले में पहुंचे। उन्होंने डीआईजी लखनऊ मंडल ने जीआईसी स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंच कर रायबरेली, उन्नाव, खीरी और हरदोई के पुलिस कर्मियों और पीएसी के जवानों को दिशा निर्देश दिए। उनके साथ डीआईजी लखनऊ देवेंद्र कुमार चौधरी ने भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कर्मियों को ड्यूटियों के बारे में बताया। इस मौके पर एसपी आर लखनऊ ऋषि नारायण शर्मा सहित तमाम आला पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।