फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Today leaves 1065 polling parties

आज रवाना होंगी 1065 पोलिंग पार्टियां

Fri, 16 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 16 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Today leaves 1065 polling parties
हरदोई। तीसरे चरण में शामिल क्षेत्रों के लगभग साढे़ सात लाख मतदाताओं के मतदान के लिए 16 अक्तूबर की सुबह पांच ब्लाकों से 1065 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इन पोलिंग पार्टियों में कुल 4686 कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में तृतीय चरण के तहत मतदान 17 अक्तूबर को कराया जाना है। मतदान वाले ब्लाकों में सुरसा, अहिरोरी, टड़ियावां, बावन व हरियावां शामिल हैं। तीसरे चरण में मतदान कराने के लिए पांच ब्लाकों में 477 मतदान केंद्र व 1065 मतदेय स्थलों को चयनित किया गया है। जहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर सात लाख 68 हजार 896 मतदाता हैं जिनको मतदान कराने के लिए 16 अक्तूबर को सुबह से ब्लाकों पर चयनित स्थलों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। कुल 1065 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी जिनमें 4260 कर्मी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 106 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा जाएगा। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ब्लाकों पर निर्धारित स्थलों से पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए अधिकारियों को नामित किया जा चुका है। वह सुबह साढ़े छह बजे रवानगी स्थल पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed