फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Today, 28 million voters will decide the fate of 109 candidates

109 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 28 लाख मतदाता आज करेंगे

Sat, 18 Feb 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 18 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Today, 28 million voters will decide the fate of 109 candidates
ईवीएम मशीन लेकर जाते मतदान कर्मी। - फोटो : amarujala

हरदोई। आठ विधानसभा सीटों पर आज 109 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 28 लाख मतदाता करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पोलिंग बूथ के द्वार सुबह सात बजे खुल जाएंगे।

विज्ञापन


शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव में 13 हजार 222 कार्मिकों को लगाया गया है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिले को 191 सेक्टर और 19 जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 257 माइक्रोऑब्जर्वरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन उड़नदस्ता टीम भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर जिले  में 24 उड़नदस्ते मतदान होने तक एलर्ट रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 104 कंपनी अर्धसैनिक बल, 6600 होमगार्ड, 6300 सिपाही, 436सबइंस्पेक्टर, 507 कांस्टेबल, सभी थानों के एसओ, सीओ अपने-अपने क्षेत्र में और दोनों एएसपी और एसपी सभी बूथों पर नजर रखेंगे।

सवायजपुर विधान सभा क्षेत्र के अरवल  में 10, हरपालपुर में 5, लोनार में 1, पचदेवरा में 1, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के शाहबाद में 1, मंझिला में 3, हरदोई विधानसभा क्षेत्र के कोतवाली शहर  में 1, कोतवाली देहात में  4, गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के  पिहानी में 1, सांडी विधानसभा क्षेत्र के कोतवाली शहर में 2, सुरसा में 1, बिलग्राम में 2, बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के बिलग्राम में 5, मल्लावां में 2, बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के अतरौली में 1, कासिमपुर में 2, कछौना में 1, संडीला विधानसभा क्षेत्र के संडीला में 2, कासिमपुर में 2, अतरौली में 5  

 चुनाव आयोग के निर्देश पर जनपद के 123 पोलिंग बूथों की वेब कास्टिंग भी कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी विपिन मिश्रा ने बताया कि विधानसभा सवायजपुर में 16, शाहाबाद में 17, हरदोई में 18, गोपामऊ में 16, सांडी में 10, संडीला में 7, बालामऊ में 22 व बिलग्राम-मल्लावां में 17 बूथों की वेबकास्ंिटग कराई जाएगी।

 
 मतदान के दिन बूथ के अंदर मोबाइल व कैमरा लाना सख्त मना है। इसको लेकर पर्ची में भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

पोलिंग पार्टी रवानगी से लेकर मतदान की समाप्ति तक पोलिंग डे मॉनीटरिंग सिस्टम पर जिले के अधिकारियों की ही नहीं बल्कि आयोग के आला अधिकारियों की सीधी नजर है। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को जिले के प्रत्येक पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी प्रथम को निर्धारित समय पर बूथ की सूचनाएं प्रेषित करने को निर्देशित करने को कहा है। पीठासीन या मतदान अधिकारी प्रथम को बताए गए नंबर 9223166166 पर 15 बार तय समय पर मैसेज करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed