{"_id":"c8c250d0a67aeafd44fc2fe8726a25f9","slug":"tobacco-products-shall-be-taken-against-rath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू उत्पादों के खिलाफ निकाली जाएगी रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू उत्पादों के खिलाफ निकाली जाएगी रथयात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रूरल मेडिकोज सोसाइटी दो मार्च से तंबाकू मुक्त भारत अभियान को शुरू करेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में रथयात्रा निकाली जाएगी। सोसाइटी
विज्ञापन
की मंगलवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल गौतम ने कहा कि सोसाइटी का
पांचवें अधिवेशन के मौके पर लखनऊ में तंबाकू मुक्त अभियान का शुभारंभ दो
मार्च को किया जाएगा।
इसके अंतर्गत एक रथ यात्रा पूरे प्रदेश में एक वर्ष तक चलेगी। जिससे लोगों को तंबाकू और उसके अन्य उत्पादों जैसे सिगरेट, बीडी, हुक्का, तथा गुटका, पान मसाला से होने वाली बीमारियों के बारे में नुक्कड़ सभाओं, नुक्कड़ नाटकों, बैनर, पोस्टर से जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अपंजीकृत डॉक्टरों की जानकारी को एक पत्रिका भी निकाली जाएगी। इसके अलावा सोसाइटी अपंजीकृत डॉक्टरों को चिकित्सक मित्र बनाने को संघर्ष कर रही और आगे भी करती रहेगी, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है। इस मौके पर कई लोगों मौजूद थेेे।