फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   To show the dead pensioner inquiry

पेंशनर को मृत दिखाने पर जांच के आदेश

Tue, 26 Apr 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 26 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
To show the dead pensioner inquiry
खुली बैठक् में डीएम - फोटो : अमर उजाला

पिहानी (हरदोई)। डीएम विवेक वार्ष्णेय व एएसपी नित्यानंद ने कुइयां गांव में खुली बैठक कर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास के कार्यों की हकीकत जांची। इस दौरान एक मरीज ने आरोप लगाया कि सीएचसी से टेस्ट बाहर से कराने के लिए कहा जाता है। उन्होंने जांच करवाई तो अस्पताल में किट होने के बावजूद बाहरी पैथालोजी से टेस्ट लिखने की पुष्टि हुई। इस पर डीएम काफी खफा हुए और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही मिलते-जुलते नामों पर एक पेंशनर को मृत दर्शाए जाने की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


सोमवार को कुइयां गांव पहुंचे डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास के साथ ही विकास कार्यों के बारे में गांव वालों से जानकारी हासिल की। इस बीच पेंशन के एक मामले पर मिलते- जुलते नामों में जिंदा पेंशनर मृतक दर्शाए दिए जाने की जांच के आदेश दिए। एक महिला रामवती रैदास ने सीएचसी से दवा व टेस्ट बाहर से लिखे जाने की शिकायत की, इस पर डीएम ने स्टाक रजिस्टर तलब किया।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि सीएचसी पर टेस्ट किट उपलब्ध होने के बावजूद बाहर से टेस्ट करवाया गया। इस मामले मेें उन्होंने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, विकास कार्यों की जानकारी, प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव के लोगों ने शेडयूल के तहत बिजली न मिलने की शिकायत की।  इस दौरान उन्होंने मातहतों को पेयजल के लिए खराब नल ठीक करवाने व सूखे तालाब भरवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशेबाज को बाहर निकाला
पिहानी (हरदोई)। खुली बैठक के दौरान एक व्यक्ति लालू के बार- बार और हर मामले पर बोलने पर एसडीएम अशोक शुक्ला ने मौजूद सीएचसी के मेडिकल आफीसर डॉ. जितेंद्र जायसवाल से परीक्षण करने को कहा। परीक्षण करने पर पता चला कि वह नशे में धुत्त था। इस पर उसे बैठक से बाहर कर दिया गया।

घूंघट छोटा करने की दी सलाह
पिहानी। एसडीएम अशोक शुक्ला ने निरीक्षण में काफी लंबा घूंघट कर बैठीं गांव की आशा को अंदर की झिझक दूर करने के साथ ही घूंघट छोटा करने की सलाह दी। उन्होंने प्रश्नों के उत्तर में शरमाने से परहेज करने की सीख भी आशा को दी।


कोतवाली का किया निरीक्षण
पिहानी (हरदोई)। डीएम विवेक वार्ष्णेय व एएसपी नित्यानंद ने कोतवाली का निरीक्षण किया। एएसपी ने कार्यवाहक प्रभारी राजन श्रीवास्तव से कोतवाली में लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी की तो सब ठीकठाक मिला। साथ ही कार्रवाई में दो के जिला बदर किए जाने व 18 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed