फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   To prevent accidents drill Sharp

रेल दुर्घटनाएं रोकने के लिए कवायद तेज

Fri, 16 Oct 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 16 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
To prevent accidents drill Sharp
बढ़ रहे ट्रेन हादसों पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों ने कवायद शुरू की
विज्ञापन
है। रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर मंडल अधिकारियों ने अब ट्रैक के प्वाइंट, क्रासिंग व कैंची की जांच शुरू की। इस क्रम में शुक्रवार को डीआरएम मुरादाबाद मंडल ने रोजा से काकोरी के बीच ट्रैक का निरीक्षण किया और स्टेशन मास्टर को भी दुर्घटनाओं की रोकथाम के टिप्स

दिए। स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन मास्टर कक्ष में जाकर निरीक्षण किया और जानकारी दी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल डीआरएम प्रमोद कुमार 12:55 बजे विशेष ट्रेन से हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचे। विशेष ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रुकते ही उन्होंने सैलून से बाहर निकलकर स्टेशन अधीक्षक राम रतन से प्रगति रिपोर्ट के

बारे में जानकारी ली। इसके बाद सबसे पहले वह प्लेटफार्म एक स्थिति स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचे और स्टेशन मास्टर एमआई खान से ट्रेन संचालन के बारे में पूछताछ की। कक्ष में ट्रेन आगमन व प्रस्थान पंजिका का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने स्टेशन मास्टर को दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को टिप्स दिए। सर्कुलेटिंग एरिया जाकर

उन्होंने यात्री सुविधाओं को देखा। करीब 25 मिनट निरीक्षण करने के बाद वह 1:20 बजे वापस प्लेटफार्म नंबर चार रवाना होने के लिए लौट आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने में अब सुरक्षा में तनिक भी चूक नहीं होने दी जाएगी। जिसके लिए ही रेलवे लाइनों के प्वाइंट, क्रासिंग, कैंची, पैनलों की जांच की जा रही है। साथ ही जो

कर्मचारी तैनात हैं उनकी जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। बताया कि मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में डीसीएम जेएन मीना, सीआईटी विनीत शर्मा, ईओएम अनवर नूर, सीआरएस एसके श्रीवास्तव, आशुतोष व नीलम मौजूद रहीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed