फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   To paste posters on the two sides dispute , move sticks

पोस्टर चस्पा करने पर दो पक्षों में विवाद, चले लाठी-डंडे

Mon, 28 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Mon, 28 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
To paste posters on the two sides dispute , move sticks
नगर के मोहल्ला बाजीगंज मैदान पर कराए गए निर्माण पर रविवार की सुबह जमीन को लेकर विवादित पोस्टर चिपकाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना में लाठी-डंडे चले और आक्रोशित लोगों ने मैदान की चाहरदीवारी गिराकर झोपड़ी में आग लगा दी। इस घटना में एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जानकारी पर पहुंचे एएसपी समेत अफसरों ने मौके पर जांच पड़ताल की। तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई। उधर, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बाजीगंज निवासी ताहिर सिद्दीकी पुत्र मो. यासीन ने बताया कि उसके प्लाट के पास जयनारायन मिश्रा की ट्रस्ट की जमीन है। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने इस जमीन को मेराज पुत्र साबिर हुसैन निवासी कस्बा बावन थाना लोनार को रैय्यतनामा के आधार पर दिया है। ट्रस्ट जमीन के पास ही विमला देवी पत्नी रवींद्र निवासी काजीपुर की भी है। तीनों प्लाट आपस में मिले है। जिसके चलते तीनों लोगों ने मिलकर उस जमीन पर चाहरदीवारी कराके एक कोठरी बनाकर चौकीदार को रख दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि नगर निवासी फकरूद्दीन पुत्र खलील, नफीस पुत्र महबूब अली, नसीम पुत्र नफीस, मो. हारून पुत्र हाजी महबूूब, पूर्व सभासद नंद किशोर गुप्ता पुत्र मुन्नू लाल, विपिन पुत्र बाबू, ओम जी गुप्ता निवासी बाजीगंज, अरुण पुत्र राम नारायन निवासी भगवंत नगर जमीन को लेकर विवादित पंपलेट छपवाकर आसपास के घरों में चस्पा कर रहे थे। जानकारी मिलने पर ताहिर सिद्दीकी ने आपत्ति जताई तो उन लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उन लोगों ने ताहिर व चौकीदार आरिफ पुत्र हनीफ पर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी पर हमलावरों की ओर से काफी लोग  मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख ताहिर और चौकीदार प्लाट में बनी झोपड़ी में घुस गए। जिस पर हमलावरों ने लाठी डंडो से हमला कर बाहर खडी बाइक को क्षतिग्रस्त कर चाहरदीवारी गिरा दी। इसी बीच कुछ लोगों ने झोपडी में आग लगा दी। इस घटना में ताहिर और चौकीदार दोनों घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल अशोक तिवारी दलवल के साथ पहुंचे। तबतक हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।


घटना से तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी। ताहिर की तहरीर पर पुलिस ने फरीरूद्दीन, नसीम, नफीस, हारून, पूर्व सभासद नंद किशोर गुप्ता, विपुल, ओम जी, अरुण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ओम जी गुप्ता, हारुन व अरुण को हिरासत में ले लिया। उधर, घटना को लेकर दूसरे पक्ष का कहना है कि प्लाट के निकट से महबूब अली(70) जा रहे थे। ताहिर व अन्य लोगों ने रोकर कर गाली गलौज करने लगे और मारपीट की। इससे नगर के लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर जाकर निर्माण कार्य गिरा दिया। कोतवाल अशोक तिवारी ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर मिली है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है अभी दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed