फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   To make the city clean, underground garbage bins will be built.

Hardoi News: शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए बनेंगे भूमिगत कूड़ाघर

Sun, 02 Mar 2025 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
To make the city clean, underground garbage bins will be built.
हरदोई। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगरीय निकाय के जिम्मेदारों ने कवायद शुरू कर दी है। करीब 15 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले कार्यों में शहर की सीमा पर भूमिगत कूड़ाघर बनवाए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इससे मार्गों और फुटपाथ पर कूड़ा फैलने की समस्या और लोगों को गंदगी, दुर्गंध से छुटकारा के साथ ही आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

नगरीय निकायों की ओर से स्वच्छ भारत मिशन शहरी की ओर से वार्डों और मोहल्लों को साफ-सुथरा बनाए जाने का काम कराया जा रहा है। नगर पालिका परिषद हरदोई की ओर से वैसे तो शहर में फुटपाथ पर कूड़ाघर बनवाए गए हैं। इन कूड़ाघरों में मोहल्लों के घरों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा लाकर डाला तो जा रहा है, लेकिन कूड़े का समय से उठान न होने से कूड़ाघर के बाहर फुटपाथ और मार्गों तक फैला रहता है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। कूड़ा फैलने से एक तो फुटपाथ और मार्गों तक कूड़ा फैला रहता है और दूसरी ओर गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को समस्या होती है।
विज्ञापन

नगर पालिका हरदोई की ओर से अब नवीन कार्ययोजना में शहर की सीमा पर कूड़ाघर बनवाए जाने की रणनीति बनाई गई है। इसमें यह कूड़ाघर लखनऊ चुंगी, बावन चुंगी, पिहानी चुंगी और सांडी चुंगी आदि स्थानों पर बनवाए जाएंगे। इस बार कूड़ाघरों को फुटपाथ पर न बनवाकर भूमिगत बनवाया जाना शामिल किया गया है। इससे कूड़ा फुटपाथ और मार्गों तक नहीं फैल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से करीब 15 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिशासी अधिकारी ने पूर्ववर्ती जनपद में तैनाती के अनुभव के आधार पर यहां पर भी भूमिगत कूड़ाघर बनवाए जाने की कार्ययोजना बनाई है। इन कूड़ाघरों को जल्द ही बनवाया भी जाएगा। -प्रियंका सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed