फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tips to be happy with all the camping

शिविर लगाकर दिए खुश रहने के टिप्स

Tue, 05 May 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 05 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tips to be happy with all the camping
गांधी मैदान में आयोजित तनाव मुक्त जीवन शिविर में वक्ताओं द्वारा खुश रहने
विज्ञापन
के टिप्स दिए गए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बीके पूनम ने कहा कि खुशी एक खजाना है। इसे प्राप्त करने को किसी प्रकार के शुल्क और पैसे की आवश्यकता नहीं है।

कहा कि आज जिसके पास खुशी का खजाना है वो सबसे बड़ा धनवान है, क्योंकि जीवन में खुशी के बिना सब व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि खुश रहने को वर्तमान में जीएं और कल और बीत कल को लेकर सोच विचार न करें। कहा कि लोगों के प्रति सद्भाव रखकर और ईर्ष्या और द्वेष को त्याग कर सकारात्मक  विचारों को रखना चाहिए, क्योंकि नकारात्मक विचार खुशहाल जीवन की सबसे बड़ी बाधा है।

इससे पहले शिविर का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, अविनाश चंद्र गुप्ता, डा. अरुण मौर्या, डा. तिरूपति आनंद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शिविर में सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, एससीएसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सुमन, बीके बबली, मीरा, शांति, नरेश चंद्र शुक्ला, आलोक श्रीवास्तव, सुनील शुक्ला और राजेश सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed