{"_id":"61cf45fd1a361152df6702da","slug":"tiger-reached-at-narayanpurwa-hardoi-news-knp6728013139","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू टर्न मार शहर से मात्र 20 किमी. दूर नारायण पुरवा पहुंचा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू टर्न मार शहर से मात्र 20 किमी. दूर नारायण पुरवा पहुंचा बाघ
विज्ञापन
-माधौगंज के बन्नापुरवा में खेत में मिले पंजे के निशान। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। गुरुवार रात बाघ कुरसठ से यू टर्न होकर बघौली क्षेत्र के नारायनपुरवा तक पहुंच गया। शुक्रवार को पंजों के निशान शहर से 20 किलोमीटर दूर नारायण पुरवा तक मिले हैं।
डीएफओ रविशंकर शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को माधौगंज ब्लाक के परनखा व समुखा में बाघ के पंजे के निशान मिले थे। शाम होने पर कांबिंग बंद कर दी गई थी। शुक्रवार को दोबारा कांबिंग शुरू की गई। दोपहर को परनखा से छह किलोमीटर दूर महुवापुरवा और बढ़ैयाखेड़ा में बाघ के पंजे के निशान मिले। इसके बाद वन विभाग की टीमें आगे बढ़ती गईं।
10 किलोमीटर दूर बघौली क्षेत्र के खजुरमई व नारायणपुरवा तक पंजे के निशान मिले। नारायण पुरवा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हैं। सूचना पर हरदोई रेंज की टीम भी सक्रिय हो गई। शाम होने के कारण कांबिंग बंद कर दी गई। हरदोई वन रेंज अधिकारी रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह से ही सर्च आपरेशन नारायणपुरवा से चलाया जाएगा। ग्रामीणों को सचेत किया गया है।