फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tiger reached at gomti side

गोमती के तटीय रास्ते पर पहुंचा बाघ

Tue, 18 Jan 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
tiger reached at gomti side
पिहानी के कुल्हावर के निकट खेत में मिले बाघ के पंजे के निशान। - फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाए बाघ का टीम को मंगलवार को भी सुराग नहीं लगा। बूढ़ागांव से आगे बढ़ते हुए सोमवार रात बाघ पिहानी- महोली मार्ग पार कर गया है। पंजों के निशान के आधार पर कांबिंग कर रही टीम का कहना है कि बाघ गोमती नदी के तटवर्ती क्षेत्र में पहुंच गया है। वह सीतापुर और लखीमपुर के रास्ते आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व पीलीभीत और वन रेंज कार्यालय पिहानी की संयुक्त टीम का कहना है कि बाघ कुल्हावर गांव के पास से सड़क पार कर गोमती नदी के तटीय रास्ते पर गया है। बाघ विशेषज्ञ प्रेम चंद ने बताया कि रात को वह लोग बूढ़ागांव के पास ही डेरा जमाए रहे। मंगलवार सुबह उसके पंजों के निशान बूढ़ागांव से उत्तर पूरब की ओर दिखाई दिए।
विज्ञापन

इनका पीछा करने पर स्पष्ट हुआ कि बाघ ने रात में ही पिहानी- महोली मार्ग पार कर लिया है। कुल्हावर गांव से गोमती नदी की दूरी केवल पांच मीटर दूर है। इस तरह अब उसके रुख से प्रतीत होता है कि वह नदी का रास्ता पकड़कर सीतापुर और लखीमपुर की सीमा से आगे बढ़ते हुए दुधवा नेशनल पार्क की सरहद में पहुंच जाएगा। उस पर नजर रखी जा रही है। यदि वह इस रास्ते के बजाय किसी गांव, खेत या धोबिया आदि के जंगल में पनाह लेता है, तो उसे पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed