{"_id":"5c9d0435bdec22144b7efd68","slug":"thunderbolt-is-a-big-coalition-not-confused-by-nirmal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगबंधन है महागठबंधन, इससे न हो भ्रमित : निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगबंधन है महागठबंधन, इससे न हो भ्रमित : निर्मल
Thu, 28 Mar 2019 10:58 PM IST
gaurav gaurav
hardoi
hardoi
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई लोकसभा क्षेत्र में पिहानी के हामिद अली इंटर कालेज के मैदान में गुरुवार को भाजपा का अनुसूचित जाति एवं जनजाति सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल ने कहा कि भारत में मैला ढोने की प्रथा मुगलकाल में शुरू हुई थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म किया। उन्होंने महागठबंधन को ठगबंधन कहते हुए अनुसूचित जाति के लोगों से भ्रमित होने से बचने का आह्वान भी किया।
सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने डॉ. आंबेडकर को पूरे विश्व में सम्मान दिलाया। भाजपा को अनुसूचित जाति का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ही डॉ. आंबेडकर के लंदन वाले आवास को नीलामी से बचाया।
बसपा अध्यक्ष मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि पदोन्नति में आरक्षण के बिल का विरोध करने वाली सपा के साथ गठबंधन कर मायावती ने साबित कर दिया है कि वह अनुसूचित जाति की हितैषी नहीं है। सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार ने सभी से मनमुटाव दूर कर गलतियों को नजरंदाज कर चुनाव में देशहित के लिए भाजपा का समर्थन करने की अपील की। पूर्व सांसद भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश ने कहा कि चुनौतियां सामने हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट की अहमियत समझनी चाहिए और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने देश की मजबूती के लिए नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अवधेश रस्तोगी ने किया। इस मौके पर अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अंजर हुसैन, धर्मेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, धीरज गुप्ता, नवनीत वाजपेयी, गिरीश वाजपेयी व मंजुलकांत आदि मौजूद रहे।