फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three people, including two brothers, arrested for murdering an elderly man

Hardoi News: बुजुर्ग की हत्या में दो भाई समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three people, including two brothers, arrested for murdering an elderly man
फोटो- 24- आरोपी ब्रजेश। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 25- आरोपी मंजेश। संवाद
फोटो- 26- आरोपी अखिलेश। संवाद
भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में हुई थी बुजुर्ग की पीटकर हत्या

तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी में दबिश दे रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

पाली। पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में भैंस बांधने के विवाद में एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठियां जब्त कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं घटना में फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश दे रही।
कुंवरपुर निवासी राधेश्याम (62) और उनके पारिवारिक भाई जसवंत के बीच घर के सामने की महज छह फीट जमीन को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। परिजन के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर राधेश्याम की भैंस खूंटे से खुलकर उसी विवादित जमीन पर चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में बातचीत के साथ ही मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र विनोद ने बताया कि इसी बीच जसवंत ने अपने बेटे मंजेश, भतीजे अखिलेश, ब्रजेश, अवधेश व भाभी कमला के साथ मिलकर लाठी डंडों से राधेश्याम की पीटकर हत्या कर दी। बचाने पहुंची उसकी मां सत्यवती व उसे भी पीटकर घायल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पु
विज्ञापन
विज्ञापन

लिस ने विनोद की तहरीर पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया ब्रजेश, अखिलेश व मंजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पांच लाठियां भी बरामद कर ली गई गई है। फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed