{"_id":"59417b894f1c1bb73a8b45f8","slug":"three-missing-children-missing-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन किशोरियां लापता, गुमशुदगी दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किशोरियां लापता, गुमशुदगी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
missing
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। कस्बे के मोहल्ला नागर से बीती शाम दो सगी बहनों समेत तीन युवतियों की रहस्यमयी गुमशुदगी से सनसनी फैली हुई है। रात भर सक्त्रिस्यता के बावजूद पुलिस उनका कोई पता नहीं लगा सकी। कोतवाल पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पिता की तहरीरों पर गुमशुदगी के दो अलग- अलग मामले दर्ज कर तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागर निवासी संतराम की बेटी मोहनी उर्फ रोशनी (18) पड़ोसी शरीफ उर्फ मुच्छू की बेटियां यासमीन (18) और साबरीन (17) मंगलवार शाम बाजार से खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकली थीं। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को फिक्र हुई। काफी खोजबीन के बाद भी तीनों को सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की। पूछताछ में पड़ोस के युवक किशोर ने बताया कि मोहनी ने दिन में उससे दिल्ली जाने के लिए उससे बस के टिकट मंगाए थे। टिकट नहीं मिलने पर उसने रुपये वापस कर दिए थे। पुलिस ने लापता किशोरियों के पिता संतराम व शरीफ की तहरीर पर तीनों की गुमशुदगी दर्ज की है। क ोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि किशोरियों की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली जाने की अटकलें
लापता युवतियों के दिल्ली जाने की अटकलें हैं। एक युवती ने पड़ोसी को रुपये देकर टिकट मंगवाने के लिए रुपये भी दिए थे। चर्चा है कि मोहल्ला का एक युवक दिल्ली में रहता है। जिसकी युवतियों से संपर्क था। किशोरियों के लापता होने में उसी युवक पर संदेह जताया जा रहा है।