{"_id":"5e20b3698ebc3e4b0d6bd5ae","slug":"three-machines-burnt-power-supply-stalled-for-24-hours-hardoi-news-knp5388581165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस में 3 मशीनें फूंकी, 24 घंटे से विद्युत सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस में 3 मशीनें फूंकी, 24 घंटे से विद्युत सप्लाई ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावन। कस्बा स्थित पावर हाउस में बुधवार की सुबह आउटगोइंग की मशीनों समेत एक इनकमिंग मशीन में खराबी आ गई, तीनों मशीनें फुंक गईं। उपकेंद्र में खराबी आने के बाद कस्बे व क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। गुरुवार की दोपहर तक आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका।
कस्बा स्थित उपकेंद्र से कस्बा समेत चार फीडरों से मुजाहिदपुर, जगदीशपुर, भुवनपुरवा, निजामपुर, सैतियापुर, बरैला व बबनापुर समेत क्षेत्र के दर्जनों गांव को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। बुधवार की सुबह उपकेंद्र में लगी दो आउटगोइंग मशीनों व एक इनकमिंग मशीन में तेज शार्ट सर्किट हुआ, इसके बाद कुछ अंतराल पर तीनों मशीनें फुंक गईं। बुधवार की सुबह से बाधित हुई आपूर्ति गुरुवार की शाम तक बहाल नहीं की जा सकी। कस्बा निवासी राजेश, मुन्नूलाल, राजबीर व दिनेश आदि ने बताया कि बुधवार को पूरे दिन इंतजार करते बीता, लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। जानकारी करने पर पता चला कि उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने पर आपूर्ति बाधित हुई है। उपकेंद्र कर्मियों ने तीनों मशीनों की मरम्मत का काम शुरू किए जाने की बात कहते हुए जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का दावा किया था।
बताया कि दावे से इतर गुरुवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। कस्बे के लोगों ने बताया कि आपूर्ति बंद होने से उन्हें पानी समेत अन्य चीजों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आधारित कारोबार भी बुधवार से ठप पड़े हैं। विद्युत विभाग के एसडीओ आदित्य यादव ने बताया कि मरम्मत के जिन मशीनों और पुर्जों की जरूरत है, वह रायबरेली से मंगाए गए हैं। गुरुवार की शाम तक मशीनें आ जाएंगी। जल्द मरम्मत कर व मशीनें बदली जाएंगी, प्रयास है कि शुक्रवार की सुबह तक आपूर्ति बहाल कर दी जाए।
विज्ञापन
बुधवार से ठप विद्युत आपूर्ति, परेशान लोग
मल्लावां। बांगरमऊ के पास मेन लाइन में फॉल्ट आने के बाद बुधवार की शाम से कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति गुुरुवार की दोपहर तक बहाल नहीं की जा सकी, इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कस्बा स्थित उपकेंद्र से नगर समेत क्षेत्र के गांव कलेनापुर, लच्छीपुर, सुमेरपुर, राघौपुर, तेंदुआ, राघौपुर व मढिय़ा आदि दर्जनों गांव को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। बुधवार की शाम मौसम खराब होने के बाद बांगरमऊ के पास मेन लाइन में फॉल्ट आने के बाद कस्बे व क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल न हुई तो लोगों ने उपकेंद्र से मेन लाइन में खराबी आने की बात पतता चली। रात भर और उसके बाद गुरुवार तक लोग इंतजार करते रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। आपूर्ति बंद होने से जहां लोगों को पानी समेत अन्य जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं बिजली आधारित उद्योग भी बुधवार की शाम से गुरुवार को ठप पड़ रहे। कस्बा निवासी शीलू सिंह, ललित, लालता, संजय, शिवकुमार व रंजीत सिंह आदि ने बताया कि बुधवार की शाम से आपूर्ति बाधित होने के बाद इन्वर्टर भी बंद पड़ गए हैं। पानी जैसी अन्य जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। बताया कि उपकेंद्र से जानकारी करने पर मेन लाइन में फॉल्ट होने की बात पता चली है। आपूर्ति कब तक बहाल होगी इस संबंध में कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी है। उपकेंद्र के जेई कमल किशोर राठौर ने बताया कि मेनलाइन में आई फॉल्ट को सही करने का प्रयास किया जा रहा है। फॉल्ट सही होते ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।