{"_id":"62015238991768602c167cff","slug":"three-lakh-70-thousand-looted-from-the-center-operator-hardoi-news-knp67938568","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र संचालक से तीन लाख 70 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र संचालक से तीन लाख 70 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में झोथूपुर मोड़ पर एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से तीन लाख 70 हजार रुपये लूट लिए गए। नकाबपोश लुटेरे एक बाइक पर सवार होकर आए थे और संचालक के हाथ से झोला छीनकर फरार हो गए।
एसपी राजेश द्विवेदी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी रजनीश गांव में ही एक बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं।
सोमवार की शाम वह गांव निवासी अनुज के साथ शाहाबाद की एक बैंक से नकदी निकालकर वापस घर लौट रहे थे।
रास्ते में झोथूपुर के मोड़ पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायर कर रोक लिया और हाथ से तीन लाख 70 हजार रुपये की नकदी से भरा झोला लूटकर फरार हो गए। झोले में रजनीश का मोबाइल भी था।
विज्ञापन
लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना पुलिस के बड़े अफसरों को दी गई। एसपी राजेश द्विवेदी खुद पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घटना के संबंध में पीड़ित व आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। पुलिस लूट की घटना की जांच में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, झोले में रखे मोबाइल की लोकेशन पता कर पुलिस लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।