{"_id":"590f67bc4f1c1b38548511bb","slug":"three-killed-including-bhuja-nephew-collided-with-bolero-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो-पेड़ से टकराई, बुआ भतीजा समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो-पेड़ से टकराई, बुआ भतीजा समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 08 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बोलेरो
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां (हरदोई)। टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरदोई-सीतापुर रोड पर सिकरोहरी चौराहा के पास रविवार क ो बेकाबू बोलेरो बबूल के पेेड़ से टकरा गई। बोलेरो सवार बुआ भतीजा समेत तीन की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व एसओ ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुए लोग सीतापुर के हैं। वे शहर कोतवाली के चिंतालपुर में लड़की की गोदभराई कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के बेलहारी निवासी रामस्वरूप ने बेटे तेजपाल की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के चिंतालपुरवा में तय की थी। रविवार को गोदभराई थी। बोलेरो से तेजपाल के बडे़ भाई जगदीश (30), पत्नी आरती (28), बेटा कमल (7), दोनों बहनें सुनीता (21) पत्नी राके श, संतारा (35) पत्नी रघुनाथ और गांव निवासी ओम प्रकाश (20) पुत्र कल्लू, सुशील (26) पुत्र परसादी, पप्पू (18) पुत्र राम सिंह आए थे। गोदभराई की रस्म होने के बाद शाम करीब पांच बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हरदोई-सीतापुर रोड पर सिकरोहरी चौराहा के पास बेकाबू होकर बोलेरो पेड़ से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर में बोलेरो का बाएं साइड हिस्सा पूरी तरह दब गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई। वह गाड़ी छोड़कर भाग गया। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर गाड़ी में फं से लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर एसडीएम सदर आशीष कुमार सिंह, एसओ भानुप्रताप पहुंचे।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल संतारा और कमल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस व मैजिक से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान सुशील ने भी दम तोड़ दिया। घायल जगदीश व पप्पू को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।