{"_id":"58f113784f1c1bbd4ccf5727","slug":"three-killed-including-accident-in-expressway-supreme-court-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर हादसा, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर हादसा, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
कार में फंसे शव को ग्रामीणों की मदद से निकाली पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर (हरदोई)। दोस्त की भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे दिल्ली के अधिवक्ता की कार शुक्रवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर जाहिदपुर गांव के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अधिवक्ता, उनकी पत्नी और चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कटर से कटवाकर शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारिका निवासी एनएच खनिकर (34) पुत्र एमएच खनिकर सुप्रीम कोर्ट में वकील थे। पत्नी गीतांजलि (30) दिल्ली में स्पाइन कंपनी में मैनेजर थीं। रायबरेली निवासी अजीत कुमार भी सुप्रीम कोर्ट में वक ील हैं। अजीत और एनएच खनिकर अच्छे दोस्त थे। 18 अप्रैल को लखनऊ के मोहनलालगंज में अजीत की भांजी की शादी थी।
विज्ञापन
शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को एनएच खनिकर और अजीत अलग-अलग कारों से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से लखनऊ आ रहे थे। दिल्ली के उत्तमनगर निवासी जेनुअल (26) खनिकर की कार चला रहा था। खनिकर और उनकी पत्नी गीतांजलि पीछे की सीट पर बैठी थीं।
विज्ञापन
अजीत की कार में पत्नी तनू और उनका पांच वर्षीय बेटा सवार था। खनिकर की कार आगे चल रही थी। दोपहर करीब 12:40 बजे कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास खनकर की तेज रफ्तार कार एक्सप्रेस-वे पर किनारे खड़े पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी की चालक का सिर कटकर नीचे गिर गया। कार की अगली सीट बोनट सिमट कर एक में चिपक गए। पीछे का दरवाजा खुलने से गीतांजलि सड़क पर जा गिरी जबकि खनिकर की मौके पर ही मौत हो गई। खनिकर और चालक के शव कार में बुरी तरह फंस गए थे।
तेज आवास सुनकर ग्रामीण और खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच पीछे से अजीत की कार भी आ गई। सड़क पर लहूलुहान पड़ी गीतांजलि को अजीत ने पत्नी और चालक के साथ अपनी कार से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। रास्ते में ही गीतांजलि ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर कासिमपुर एसओ बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बांगरमऊ से मिस्त्री को बुलाया गया। उसने इलेक्ट्रानिक कटर से कार को काटकर दोनों शव बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।