{"_id":"0a36ebf5459b024959b04a7312f85430","slug":"three-killed-including-a-child-with-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्ची समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्ची समेत तीन की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम क्षेत्र में विचित्र बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुधवार को
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित बच्ची समेत तीन की मौत से ग्रामीण दहशत मे है। उधर, सीएमओ
ने स्वास्थ्य टीम के साथ बरसोइया गांव का जायजा लिया। उन्होंने बुखार
पीड़ितों को दवा वितरित की।
बिलग्राम के जरौली शेखपुर निवासी बशीर खां की पुत्री अल्फी (3) को तीन दिन पहले बुखार आ गया। तबियत मेें सुधार न होने पर परिजनों ने उसे कानपुर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान बुधवार को तड़के उसकी मौत हो गई। बरसोइया प्रतिनिधि के अनुसार बरसोइया गांव के मजरा प्रेमपुरवा निवासी संतराम(80) व बड़ापुरवा
निवासी जुतई की 78 वर्षीय पत्नी की बुखार से मंगलवार की रात मौत हो गई। उधर, सुबह करीब 11 बजे सीएमओ डा. रामगोपाल, सीएचसी बावन प्रभारी डा. विनीत तिवारी समेत स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और बीमार लोगोें को दवा
वितरित की। सीएचसी प्रभारी ने ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वह गांव में कंडा अथवा नीम की पत्तियों का धुआं करें। इससे मच्छर कम होंगे। उन्होेंने बताया कि गांव के आठ मरीजोें के खून का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा है। रिपोर्ट आने पर कौन सी बीमारी फैली है इसकी पुष्टि हो सकेगी।
डेंगू का डंक: अब टीचर चपेट में
पिहानी नगर में डेंगू से एक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। उधर, अब एक टीचर को डेंगू ने चपेट में ले लिया है। प्लेटलेट्स खतरनाक हद तक नीचे गिरने पर उन्हें लखनऊ में भर्ती करवाया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में मोहल्ला खुर्मुली पहुंची। अधीक्षक के अनुसार मोहल्ले में गंदगी पर
नगर पालिका के साथ ही उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर सफाई का विशेष अभियान को कहा है। दोपहर में पालिका की टीम ने सफाई अभियान चलाया। मोहल्ला खुर्मुली निवासी नबी हसन खां की लखनऊ के एरा हास्पिटल मेें डेंगू बुखार से मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा कई लोग डेंगू की चपेट में हैं। एक माह से लगातार बढ़ रही डेंगू
पीड़ितों की संख्या और एक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मंगलवार की देर रात बुखार से पीड़ित नगर के टीचर डा. हाजी वसीउल्लाह को लखनऊ के एरा मेेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के चिकित्सकों ने डेंगू होने की पुष्टि कर दी। बताया कि उनकी प्लेटलेट्स 9000 ही रह गई हैं जो खतरनाक है। मोहल्ला
खुर्मुली का दौरा कर लौटे सीएचसी अधीक्षक डा. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई के लिए नगर पालिका और सिटी मजिस्ट्रेट को लिखा था। लोगों से सावधानी बरतने व सामान्य बुखार पर भी डाक्टरों से परामर्श लेने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्होंने मोहल्ले वासियों से घरों में साफ पानी जमा न होने देने की बात कही। बताया कि डेंगू का मच्छर
दिन में ही हमला करता है। इसलिए दिन के समय फुल शर्ट आदि पहनें। बताया कि गुरुवार से जिले से भी एक टीम आकर नगर मेें बचाव कार्य करेगी। कई लोगों का परीक्षण कर स्लाइड बनाई जा रही है। कंजड़ बस्ती में सफाई के
साथ बुखार के रोगियों की स्लाइड बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, चेयरमैन डा. सईद खां ने बताया कि नगर में एक टीम को प्रभावित इलाकोें में सफाई के लिए लगाया गया है। फागिंग व दवाइयों का छिड़काव भी कराया जा रहा है।